देश

नभ ,थल ,जल जीवनरेखा अभियान शुरु कर लिया पक्षी बचाने का संकल्प

Share now

गौरवलता गंगवार, बरेली

पक्षियों को बचाने का संकल्प लेते हुए समाजसेवी पुष्पेन्द्र गोला ने सोशल मीडिया के माध्यम से नभ ,थल ,जल जीवनरेखा कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। इस कार्यक्रम में सहयोग के रूप में दान स्वरूप आई धन राशि से मिट्टी के बर्तन खरीद कर उसमें पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था की जा रही है । वहीं पक्षियों के लिए चावल का दाना और घोसलों का प्रबंध भी कार्यक्रम का हिस्सा है । हमारी बातचीत के दौरान पुष्पेन्द्र गोला ने बताया कि पर्यावरण रैंकिंग में भारत इस बार 180 वें स्थान पर है , पर्यावरण को सुधारने में पक्षियों का अहम योगदान है अतः पक्षियों की रक्षा के माध्यम से पर्यावरण रैंकिंग में सुधार लाने का प्रयास करना हमारा लक्ष्य है ।सभी पाठकों से अनुरोध है आप भी इस मुहिम का हिस्सा बने । इस कार्यक्रम में संजीव जिंदल , अर्नव , अमन , सुरेंद्र गोला ,नरेन्द्र गंगवार , धर्मेंद्र आदि अन्य का सहयोग प्राप्त हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *