बिहार

शराब और बाइक के साथ दो गिरफ्तार

Share now

अमित कुमार यादव, समस्तीपुर

जिले के हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के परोरिया पंचायत अंतर्गत राम नगर परोरिया से हसनपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामनगर परोरिया गांव के सुनील यादव के घर से 182 बोतल विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी को एक बाइक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों शराब कारोबारी की पहचान गांव के ही मनीष कुमार एवं नीतीश कुमार यादव के रूप में किया गया।

हसनपुर थानाध्यक्ष महादेव कामत के नेतृत्व में हसनपुर थाने की पुलिस ने रामनगर परोरिया के सुनील यादव के घर पर किया छापेमारी में मुख्य कारोबारी सुनील यादव पुलिस के पकड़ से अभी भी दूर ।गिरफ्तार दोनों कारोबारी से पूछताछ जारी है हसनपुर थानाध्यक्ष श्री कामत ने बताया कि इस पूछताछ से कई अन्य शराब कारोबारी के बारे मे भी सुराग मिलने की आशा जताई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *