उत्तराखंड

नैनीताल में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Share now

ओमकार सिंह, नैनीताल
गर्मी का पारा बढ़ने के साथ ही सरोवर नगरी में व्यापारियों का भी पता चल गया है| अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है| माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों पर व्यापारियों ने रोष जताया है| डीएम और एसएसपी के साथ बैठक में भी कोई नतीजा नहीं निकलने पर व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है| उच्च न्यायालय के आदेशों के खिलाफ सभी व्यापारी एकजुट हो गए हैं|


वहीं, दूसरी ओर गर्मियों की छुट्टियों के चलते सरोवर नगरी पर्यटकों से गुलजार हो गई है| हजारों की संख्या में देश भर से पर्यटक यहां सैर-सपाटे के लिए आ रहे हैं| होटल और गेस्ट हाउस भी पर्यटकों से खचाखच भरे हुए हैं| पर्यटकों का आना अभी भी जारी है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *