बिहार

ट्रक-टेंपो की भिड़ंत में चार की मौत

Share now

समस्तीपुर : जिले के मुसरीघरारी थाने के चौसिमा गांव के समीप एनएच-28 पर शुक्रवार की सुबह ट्रक और टेंपो के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में ऑटो सवार चार लोगों की मौत हो गयी. वहीं, इस हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए मुसरीघरारी स्थित एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया है. सभी मृतक मुसरी घरारी थाने के विश्वंभरपुर एलौथ के रहनेवाले थे.

जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय के झमटिया स्थित गंगा में स्नान कर ऑटो से लौट रहे यात्रियों की घर पहुंचने के पहले ही सड़क हादसे के शिकार हो गये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *