हरियाणा

भोंडसी जेल में बंद विदेशी महिला कैदी की मौत

सोहना, संजय राघव
सोहना की भोंडसी मार्डन जेल में एक 38 वर्षीय विदेशी महिला की मौत होने से सनसनी फैल गईl महिला कैदी मात्र 5 दिन पहले ही भौंडसी जेल में आई थी l महिला पर गुड़गांव पुलिस ने फॉरनर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया थाl बताया जा रहा है कि मृतक महिला उज्बेकिस्तान की रहने वाली थी व काफी समय से सेक्टर 29 में बिना पासपोर्ट व वीजा के गुड़गांव में रह रही थी lप्रशासन ने महिला की मौत के मामले में मजिस्ट्रेट जांच सुरु कर दी है जांच में सामने आएगा कि महिला की मौत किन कारणों से हुई हैl बताया जा रहा है कि बीती रात महिला की तबीयत खराब हुई मैं जिस कारण से गुडगावा के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई.


जानकारी के अनुसार, महिला गुड़गांव के सेक्टर 29 में काफी समय से रह रही थीl गुडगांव पुलिस को सूचना मिली कि महिला के पास बिना पासपोर्ट व कोई वीजा नहीं है जिसको लेकर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ फोरनर एक्ट धारा 3,14 व 120 बी के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था. देर रात महिला की तबीयत खराब हुई वह उसे गुड़गांव के नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई.
भोंडसी थाना प्रभारी उमेश ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है वह इस संबंध में मजिस्ट्रेट जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *