हरियाणा

देवेंद्र सागवान बने सोहना अध्यापक संघ के प्रधान

सोहना, संजय राघव
हरियाणा प्राथमिक अध्यापक संघ सोहना कार्यकारणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। कार्यकारिणी में देवेंद्र सागवान को सोहना का प्रधान चुना गया ।हरियाणा प्राथमिक अध्यापक संघ सोहना के सचिव के पद पर सुनील कुमार को चुना गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों ने कार्य को सुचारू रूप से करने की अपील की व कहा कि अध्यापकों की हर समस्या को मुख्य रूप से उठाकर आला अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। हरियाणा प्राथमिक अध्यापक संघ की एक बैठक का आयोजन सोहना में किया गया। हरियाणा प्राथमिक अध्यापक संघ सोहना कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया ।इस बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव अमित भारद्वाज ने की। इस मौके पर देवेंद्र सागवान को सोहना ब्लॉक का प्रधान चुना गया व सचिव पद पर सुनील उप प्रधान के लिए वीरेंद्र व कुसुम सैनी को बनाया गया ।ऑडिटर सुरेंद्र कुमार को बनाया गया वहीं जितेंद्र कुमार को प्रेस प्रवक्ता व सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष सत्यवान को संगठन सलाहकार के पद से नवाजा गया। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को सुचारू रूप से कार्य कराने के लिए शपथ भी दिलाई गई ।इस मौके पर कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सुचारू रूप से कार्य करने की शपथ ली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *