यूपी

महिला को चारपाई से बांध कर जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध

शंकरगढ़ (इलाहाबाद)

ग्राम सूरज का पुरवा जोरवट की रहने वाली एक महिला ने चिकान टोला शंकरगढ़ के रहने वाले रुआब अली पुत्र मुन्ने पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे पति के मरने के बाद एक दिन अभियुक्त रुआब घर में चुपके से घुसा और मुझे चारपाई से बांध कर बलात्कार किया तथा अप्राकृतिक मैथुन किया. वह शादी का झांसा देकर आए दिन संभोग करता रहा और जब पीड़िता शादी का दबाव बनाने लगी तब आरोपी चिकान टोला में रोक कर गाली देने लगा. फिर आपसी समझौता कर मामला रफा दफा कर दिया गया. फिर जब पुनः पीड़िता द्वारा शादी का दबाव बनाया गया तो आरोपी ने चिकान टोला में रोक कर हाथ तोड़ दिया फिर महिला ने थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ धारा 376/377/452/323 /504/506 व एससी एसटी के तहत मुकदमा पंजीकृत करवाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *