दिल्ली

वर्ल्ड गेम के लिए हुआ पैरा एथलीट का सिलेक्शन पर फीस भरने के नहीं हैं पैसे

Share now

नीरज सिसैदिया, नई दिल्ली
आर्थिक तंगी और सरकारी उपेक्षा के चलते देश की प्रतिभाएं किस कदर दम तोड़ रही है इसका ताजा उदाहरण दिल्ली का एक पैरा एथलीट है| इस पैरा एथलीट का सिलेक्शन उसकी प्रतिभा के दम पर स्पेन में होने वाले वर्ल्ड गेम्स के लिए तो हो गया है लेकिन इस गेम्स की फीस भरने के लिए उसके पास डेढ़ लाख रूपये नहीं हैं| सपनों की राह में मुफलिसी रोड़ा बन कर खड़ी हुई है| नेताओं ने हाथ खड़े कर दिए हैं और खेल मंत्रालय को भी इसकी कोई परवाह नहीं| आर्थिक तंगी के चलते देश का एक और होनहार विदेशों में परचम लहराने से महरूम होने को मजबूर है|
इस पैरा एथलीट का नाम दिव्येश सौंडागर है और वह दिल्ली के मादीपुर इलाके का रहने वाला है| मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल के खिलाफ धरने में व्यस्त हैं और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अस्पताल में भर्ती हैं| ऐसे में इस बेबस और लाचार खिलाड़ी की गुहार सुनने वाला कोई नहीं| केंद्रीय खेल मंत्रालय को ऐसे खिलाड़ियों की परवाह ही नहीं| हाल ही में अहमदाबाद में संपन्न हुए राष्ट्रीय खेलों में दो गोल्ड मेडल जीतने वाले दिव्येश की मदद को जानी-मानी सिंगर ममता चौधरी ने हाथ आगे बढ़ाया है| ममता चौधरी सोशल मीडिया के जरिए यह प्रयास कर रही हैं कि दिव्येश को वर्ल्ड गेम्स के लिए स्पेन जाने का मौका मिले और वह अपने सपनों को साकार कर सकें|
वहीं दिव्येश के कुछ दोस्त भी उसकी मदद कर रहे हैं| वह फीस की रकम जुटाने का प्रयास तो कर ही रहे हैं साथ ही आईजीआई कॉलेज के पास के एक मैदान में उसकी तैयारी भी करवा रहे हैं| इस होनहार खिलाड़ी को सिर्फ इसके पैसों की दरकार है अगर आप भी चाहें तो इस के मददगार बन सकते हैं|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *