पंजाब

अब ‘ट्रेन कैप्टन’ दूर करेगा रेल यात्रियों की समस्याएं

फिरोजपुर| अब ट्रेनों में अलग-अलग सुविधाओं के लिए आपको अलग-अलग कर्मचारी से संपर्क नहीं करना पड़ेगा| जी हां रेलवे लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में एक ऐसी सुविधा दी जा देने जा रहा है कि आप की सभी समस्याओं का हल एक ही आदमी कर देगा| इन ट्रेनों में ‘ट्रेन कैप्टन’ तैनात करने की तैयारी की जा रही है|


फिरोजपुर रेल मंडल के p r i विक्रांत कुमार ने बताया कि उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार और वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन के निर्देशानुसार सर्वप्रथम रेल गाड़ी संख्या 19224 में आज ‘ट्रेन कैप्टन’ तैनात किया गया है| मंडल रेल प्रबंधक ने एक जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जल्द ही अन्य ट्रेनों में भी यह सुविधा मुहैया करा दी जाएगी| उन्होंने बताया कि ट्रेन कैप्टन ट्रेन यात्राओं के दौरान होने वाली सभी समस्याओं जैसे बेडरोल, एसी, पानी, खाना, सुरक्षा और मेडिकल आदि के लिए ट्रेन में संबंधित कर्मचारी से समन्वय और समस्या का त्वरित निस्तारण करने का कार्य करेगा| आरक्षण चार्ट पर भी ट्रेन कैप्टन का मोबाइल नंबर अंकित रहेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *