पंजाब

पंजाब सरकार सैंड माफिया को देे रही संरक्षण, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Share now

चंडीगढ़| आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह पर रोपड़ में हुए हमले के बाद बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में अकाली दल और भाजपा ने पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर को एक ज्ञापन सौंपा है| इसमें उन्होंने पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर ध्यान देने और इसे सुधारने की मांग की है| राज्यपाल से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष और सांसद श्वेत मलिक कर रहे थे|

https://youtu.be/TCQp3hFRwWw

उनके साथ अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींढसा, बलविंदर सिंह भूंदड़, मदन मोहन मित्तल, विक्रम सिंह मजीठिया, कमल शर्मा, अश्विनी शर्मा, सोम प्रकाश, राकेश राठौर, सिकंदर सिंह मलूका, महेश इंदर ग्रेवाल, और सुभाष शर्मा भी प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे| पत्रकारों से बातचीत में श्वेत मलिक ने बताया कि उन्होंने राज्यपाल को अवगत कराया है कि पंजाब सरकार खुलेआम अवैध गतिविधियों को संरक्षण दे रही है| उन्होंने कहा कि मामला बेहद गंभीर होता जा रहा है और सरकार के संरक्षण के चलते सेंड माफियाओं का दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है| वह खुलेआम सरकारी अधिकारियों पर हमला करते जा रहे हैं| उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 19 नवंबर 2017 को सेंड माफिया ने मायने अधिकारियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था| इसके बाद 18 जून 2018 को फॉरेस्ट अधिकारियों के पर हमला किया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था| इन दोनों ही मसलों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है| प्रतिनिधिमंडल ने आम आदमी पार्टी के विधायक पर हुए हमले की जुडिशल जांच कराने, पंजाब सरकार को तत्काल कानून और व्यवस्था सुधारने के आदेश देने, घायल दविंदर सिंह और अन्य को उचित मुआवजा देने की मांग की है| राज्यपाल ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वह मामले पर पूरा सहयोग करेंगे और इस पर तत्काल कार्यवाही करेंगे|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *