हरियाणा

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर हो रही अवैध वसूली

Share now

सोहना, संजय राघव
सोहना कस्बे में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण कराकर अवैध वसूली किए जाने का गौरख जोरों पर है| दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे रेहड़ियाँ, खोखे, पटनी आदि लगवाकर हजारों रूपए महावार वसूली करने में लगने हैं जबकि उक्त भूमि सरकारी है किन्तु दुकानों के मालिक बेखौफ होकर उक्त अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं| वहीं ऐसा होने से कस्बे के सभी मार्गों पर जाम लगने की समस्या पैदा हो गई है किन्तु फिर भी यह कार्य दिनों-दिन फल-फूल रहा है| स्थानीय नगरपरिषद् विभाग सब कुछ देखकर भी अनदेखा कर रहा है| विभाग ने ऐसे दुकानदारों के खिलाफ आज तक भी कोई भी कार्यवाही नहीं की है| विभाग की निष्क्रिय कार्यप्रणाली को लेकर नागरिकों में भारी रोष एवं गुस्सा पनप रहा है|

https://youtu.be/TCQp3hFRwWw
कस्बे में जाम की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है| कस्बे के सभी मार्गों पर सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहता है| दुकानदारों ने सरकारी सड़कों को निजी संपत्ति समझ लिया है जिन्होंने अपनी दुकानों के आगे रेहड़ी चालकों, खोखाधारकों व पटनी कारोबारियों को सामान लगाने की अनुमति दी हुई है जिसकी ऐवज में दुकानदार प्रतिमाह हजारों रूपए की राशी वसूलते हैं| उक्त कार्य कस्बे में काफी समय से चल रहा है| स्थानीय नगरपरिषद् विभाग सबकुछ देखकर भी अनदेखा कर रहा है| उक्त कारोबार कस्बे के बस स्टैंड मार्ग, बिजली बोर्ड मार्किट, लेबर चौक आदि स्थानों पर सबसे ज्यादा हो रहा है जहाँ पर दुकानदार काफी समय से उक्त कार्य को कर रहे हैं तथा प्रतिमाह हजारों रूपए की राशी अवैध रूप से वसूल रहे हैं|

https://youtu.be/c4YoJRQHdas
मार्किट कमेटी ने दिखाया दम
कस्बे की अनाज मंडी में ऐसा ही एक मामला जब सीएम विंडो में पहुँचा तो मार्किट कमेटी प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए और उन्होंने आनन-फानन में सरकारी फड़ पर लगे सामान को हटवा डाला है| बताया जाता है कि अनाज मंडी में एक आढ़ती द्वारा अपनी आढत के आगे सरकारी फड़ को एक सब्जी विक्रेता को किराए पर दिया हुआ था जिसकी ऐवज में आढ़ती प्रतिमाह हजारों रूपए की अवैध वसूली करता था किन्तु मामला सीएम विंडो में पहुँचने पर उक्त मामले की पोल खुल गई और विभाग ने शुक्रवार को आनन-फानन में सरकारी फड़ को खाली करवा डाला है|
क्या कहते हैं अधिकारी
सोहना नगरपरिषद् विभाग के कार्यकारी अधिकारी विजय कुमार पोसवाल कहते हैं कि जल्द ही ऐसे दुकानदारों को चिन्हित करके विभागीय कार्यवाही की जाएगी तथा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सभी मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा ताकि जान की समस्या पैदा ना हो|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *