उत्तराखंड

प्रभारी निरीक्षक ने की जनप्रतिनिधियों और जनता के साथ बैठक ज्ञानखेड़ा में

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार वर्मा ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ बैठक की. साथ ही जनता की छोटी छोटी समस्याओं के लिये पंचायत भवन ज्ञानखेड़ा में एक सामूहिक चर्चा की कोतवाल ने बताया कि कोतवाली में बैठक बुलाने पर चुनिंदा लोग ही आ पाते हैं.

इसलिए अब वो गांव-गांव में बैठक कर जनता की बात सुनकर साथ ही उन्हें जागरूक करने का प्रयास कर किराएदार का सत्यापन, बच्चों को गलत रास्ते में जाने से रोकने , बिना हेल्मेट बाइक न देने और नशे आदि से दूर रहने के प्रति जागरूक किया. इस कार्यक्रम में प्रधान टनकपुर पुष्पा विश्वकर्मा, ब्रिगेडियर पुष्कर चंद,कैप्टन खाती, हरिओम सेठी, हरीश राजा,चन्द्रशेखर गहतोड़ी आदि लोगो ने हिस्सा लिया और अपने विचार रखे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *