उत्तराखंड

पाटी गहतोड़ा में चल रहे जागरण(बाइसी) का आज छठा दिन

दीपक शर्मा, लोहाघाट 

गहतोड़ा में 21जून से प्रारम्भ हुए देवस्तुति जागरण(बाइसी )का आज छठा दिन है।विगत पाँच दिनों से जगरिया और ब्यानधुरा से आये दास जी द्वारा देव स्तुति और देव लीलाओं का वर्णन किया जा रहा है देव स्तुति सुनने और डंगरियो को देखने दूर दूर से दर्शनार्थी रहे है।जैसा कि लम्बे समय से ईष्ट देव फटकशिला के जागरण का आयोजन गहतोडा में होता आ रहा है।इस बार 22 वर्षों के उपरान्त जागरण(बाइसी) का आयोजन किया जा रहा है जो आयोजन समिति के अध्यक्ष मदन मोहन गहतोड़ी के नेतृत्व में हो रहा है ।जिसमे क्षेत्र की समस्त जनता गांव के बुजुर्ग और युवा वर्ग द्वारा तन मन धन से सहयोग प्रदान किया जा रहा है।यह जागरण बाईस दिन चलेगा ओर इक्कीस दिन के बाद बाइसवेंदिन प्रसाद वितरण होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *