बिहार

मध्यमा की परीक्षा के लिए बनाये गये 17 परीक्षा केंद्र

एजाज अंसारी, मधुबनी 

मधुबनी जिले में मध्यमा परीक्षा के लिए 17 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। 6508 छात्र परीक्षा देंगे। वर्ष 2018 के लिए 5 केंद्र बनाये गये है। इन केंद्रों पर 1445 छात्र परीक्षा देंगे। सभी अनुमंडल में एक-एक परीक्षा केंद्र हैं।

शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय में 401, मध्य विद्यालय जयनगर में 188, परियोजना बालिका प्लस टू हाईस्कूल बेनीपट्टी 258, इंटर महिला कॉलेज झंझारपुर में 376,एमपीएलसीएमआरके कॉलेज फुलपरास में 222 छात्र परीक्षा देंगे। 2017 के लिए 11 परीक्षा केंद्र हैं। वाटसन में 507, जीएमएसएस उच्च विद्यालय में 471, प्लस टू हाई स्कूल जयनगर में 528, मध्य विद्यालय दुल्लीपट्टी में 301, लीलाधर उच्च विद्यालय बेनीपट्टी में 463, एनसी कॉलेज बेनीपट्टी में 358, केजरीवाल हाई स्कूल झंझारपुर में 579, एमपीटी हाई स्कूल में 507, पार्वती लक्ष्मी हाई स्कूल झंझारपुर में 310, हाई स्कूल फुलपरास में 637 व मध्य विद्यालय फुलपरास में 402 छात्र शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *