पंजाब

विधायक रिंकू, डिप्टी मेयर और भाटिया को किया सम्मानित

Share now

जालंधर| ऐतिहासिक आस्थान गुरुद्वारा छठी पातशाही बस्ती शेख में चल रहे गुरु हरगोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव के मौके पर आज जालंधर बेस्ट के विधायक सुशील कुमार रिंकू डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया शामिल हुए| इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सुशील कुमार रिंकू, हरसिमरनजीत सिंह बंटी, कमलजीत सिंह भाटिया और नरेंद्र सिंह चीमा को सम्मानित किया गया|

इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान बेअंत सिंह सरहदी, जसविंदर सिंह मक्कड़, गुरजीत सिंह पोपली, गुरमीत सिंह चरणजीत सिंह मक्कड़ दविंदर सिंह रहेजा कृपाल सिंह चरणजीत सिंह लुबाना और निगम पार्षद राजीव ओंकार टिक्का समेत बड़ी संख्या में अन्य लोग भी उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *