पंजाब

दोआबा अस्पताल में बच्ची को मिला नया जीवन, रसोली का सफल ऑपरेशन

नीरज सिसौदिया, जालंधर
स्थानीय नकोदर चौक के पास स्थित दोआबा अस्पताल में 15 साल की बच्ची को नया जीवन मिला है| अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर आशुतोष गुप्ता व डॉ. शिल्पी गुप्ता ने बताया कि उनके अस्पताल में 15 साल की अंजली आई जिसके मां बाप ने बताया कि उसका पेट फूला हुआ है और उसमें काफी दर्द हो रहा है| उसे कुछ भी खाना पीना हजम नहीं हो रहा था| डॉ गुप्ता ने बताया कि जांच के बाद पता चला कि लड़की के पेट में काफी बड़ी रसोली है जिसका बाद में सफल ऑपरेशन किया गया| ऑपरेशन कर रसोली को निकाला गया और अब बच्ची की हालत में सुधार है| डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि इतनी छोटी उम्र में इतनी बड़ी रसोली होना आश्चर्यजनक है| इसका सफल ऑपरेशन करना काफी मुश्किल था लेकिन डॉक्टर शिल्पी गुप्ता ने इसे कर दिखाया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *