झारखण्ड

प्रतिबंधित मजदूर संगठन समिति कार्यालय से  सैकड़ों में नक्सली साहित्य, दस्तावेज, टीवी, सीडी व बाइक जब्त

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बोकारो जिले के बोकारो थर्मल में माओवादियों के अग्र संगठन प्रतिबंधित मजदूर संगठन समिति का कार्यालय कोर्ट के आदेश पर दडांधिकारी बेरमो सीओ एमएम मंसुरी के उपस्थिति में बोकारो थर्मल पुलिस ने कार्यालय का सील तोड़कर सर्च किया।

सर्च के दौरान कार्यालय से पुलिस ने माओवादियों से संबंधित दस्तावेज, नक्सली साहित्य, दस्तावेज, बैनर, झंडा, साऊड सिस्टम, टीवी व बाईक जब्त किया है। बोकारो थर्मल में डीवीसी के आवास संख्या टाइप 7बी/ए में कार्यालय संचालित किया जाता था। सर्च का पुरा वीडीओ बनाया गया है। ‘आॅपरेशन ग्रीन हंट व बुलेटीन 18‘ नामक साहित्य मिला है।

22 दिसंबर 2017 को राज्य सरकार ने मजदूर संगठन समिति को माओवादियों का अग्र संगठन मानते हुए प्रतिबंधित कर दिया था। उस आलोक में बोकारो थर्मल पुलिस ने 30 दिसंबर 2017 को बोकारो थर्मल स्थित समिति का कार्यालय सील कर दिया था और इस मामले में 139/17 कांड संख्या के तहत एक मामला दर्ज किया था। जिसमें संगठन के महासचिव बच्चा सिंह सहित अन्य पर नामजद अभियुक्त बनाया गया था।

बुधवार को कोर्ट के आदेश पर कार्यालय का सील तोड़कर सर्च किया गया। सर्च के दौरान कार्यालय से एक बक्से व आलमीरा से सैकड़ों की संख्या में नक्सली साहित्य, दस्तावेज, झंडा बैनर, दर्री, बड़े बर्तन, कुसीर्, साऊड सिस्टम, टीवी व बाईक बरामद किया है। बरामद सामान की सूची बनाकर कोर्ट को सुपूर्द किया जायेगा। कांड संख्या 139/17 के तहत नामजद अभियुक्त समिति के महासचिव बच्चा सिंह तेनूघाट जेल में बंद है। उसे बोकारो थर्मल पुलिस ने पिछलें माह चंदनक्यिारी से गिरफतार किया था।

बेरमो सीओ, एमएम मंसुरी-कोर्ट के आदेश पर कार्यालाय का सील तोड़कर सर्च किया गया। सर्च के दौरान माओवादियों से संबंध दस्तावेज जब्त किए गए है। सर्च में ऐसे कई दस्तावेज मिले है, जो कि नक्सली से संबंध है। जब्त सभी समान की सूची कोर्ट को सौंपी जायेगी।
बोकारो थर्मल इंस्पेक्टर, परमेश्वर लेयांगी-प्रतिबंधित मजदूर संगठन समिति के कार्यालय से नक्सली साहित्य, बैनर, बाईक व साऊड सिस्टम जब्त किया गया हैं। यह संस्था माओवादियों का अग्र संगठन है। कोर्ट में मामला चल रहा है। कोर्ट के आदेश पर कार्यालय का सर्च किया गया है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *