उत्तराखंड

ओली ने किया बाल भिक्षा पर रोक का कार्यक्रम, श्रम अधिकारी मीनाक्षी भट्ट ने किया समर्थन

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

पिथौरागढ़ निवासी एवं जाने-माने समाजसेवी अजय ओली जी पिथौरागढ़ से राजस्थान के नंगे पैर पदयात्रा करते हुए टनकपुर पहुंचाने पर स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उनकी नंगे पैर पैदल यात्रा का मकसद है बाल भिक्षावृत्ति रोकना एवं बाल श्रम के खिलाफ लोगों को जागरुक करना। इस उद्देश्य के लिए आज लेबर एनफोर्समेंट ऑफिसर  मीनाक्षी भट्ट जी से शिष्टचार भेंट हुई।  मीनाक्षी भट्ट जी द्वारा प्रयासों की सराहना करी गई एवं भविष्य में बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति के खिलाफ किसी भी तरह के सहयोग के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की गई।

https://youtu.be/zJ521G5n0sY

मीनाक्षी भट्ट ने उद्देश्य के पूर्ण होने के लिए शुभकामनाओं सहित अजय ओली जी को टनकपुर से आगे अपनी यात्रा जारी रखने के लिए रवाना किया। इस मौके पर श्रम विभाग का स्टाफ, समाज सेवक वैष्णव गोयल, वाइल्ड लाइफ से जुड़े सौरभ कल्खुडिया, सौरभ, कपिल, राहुल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *