उत्तराखंड

टनकपुर से दिल्ली व लालकुआं से दक्षिण भारत के लिए रेल सेवा शुरू करने का पूर्वोत्तर रेलवे ने भेजा प्रस्ताव

Share now

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेलवे बोर्ड को टनकपुर- दिल्ली व लाल कुआं से दक्षिण भारत के लिए रेल सेवा शुरू करने हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट करने आए पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को यह जानकारी दी।

https://youtu.be/zJ521G5n0sY

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रेलवे के विस्तार से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए राज्य सरकार रेलवे के साथ हर सम्भव सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने काठगोदाम से देहरादून आने वाली ट्रेन का समय यात्रियों की सुविधानुसार करने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *