उत्तराखंड

रीठा साहिब को मिला नया थानेदार, पढ़ें, किसको मिली जिम्मेदारी?

हयात राम, रीठा साहिब 

लोहाघाट से स्थानांतरित होकर आए दारोगा सुरेन्द्र सिंह खड़ायत ने सिखों के तीर्थ स्थल के लिये प्रसिद्ध स्थल रीठा साहिब में थाने का चार्ज संभाल लिया है. इससे पूर्व वह चम्पावत में एसओजी इंचार्ज रह चुके हैं. वह थाना बनबसा और बनबसा चौकी इंचार्ज भी रह चुके हैं.

https://youtu.be/RZyTvACBEHs

चार्ज लेने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी वरीयता सूची में जनता के साथ मित्रता पूर्वक व्यवहार, अवैध खनन, लकड़ी और अन्य गैरकानूनी कार्यों व अवैध शराब के कारोबार पर नजर रहेगी. साथ ही बाजार में पूर्व की भांति धूम्रपान पर पूरी तरह पाबन्दी रहेगी. इस अवसर पर जनप्रतिनिधि,व्यापारी और पीएलयू आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *