पंजाब

कालिया कॉलोनी फेस टू और अमृत विहार में अवैध कोठियां बना रहे बिल्डर

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की सख्ती के बावजूद नगर निगम जालंधर के अधिकारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे| शहर की कालिया कॉलोनी फेस 2 और अमृत विहार इलाके में अवैध रूप से बिल्डरों की कोठियां तैयार की जा रही है| एक या दो नहीं बल्कि लगभग 10 से भी अधिक कोठियां यह बिल्डर बना रहे हैं| इसके बावजूद नगर निगम की बिल्डिंग विभाग के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हुए हैं|
सबसे पहले बात करते हैं अमृत विहार में तैयार की जा रही अवैध कोठियों की| यहां 3 से 5 मरले में अवैध कोठियों का निर्माण एक ही नक्शे के आधार पर किया जा रहा है| बिल्डिंग बायलॉज के मुताबिक ना तो फ्रंट छोड़ा गया है और ना ही नक्शा पास किया गया है| यह कोठी आज इस कॉलोनी में तैयार की जा रही है वह कॉलोनी भी अवैध है|


इससे कुछ ही दूरी पर कालिया कॉलोनी फेस 2 में भी अवैध रूप से कोठियां बनवाई जा रही हैं| यह कुर्सियां भी बिल्डरों द्वारा बनाई जा रही हैं| इनके भी नक्शे पास नहीं कराए गए हैं| साथ ही बिल्डिंग बायलॉज का खुलेआम उल्लंघन किया गया है| इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारी इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं कर रहे| अगर इन अवैध कोठियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए तो नगर निगम को लाखों रुपए कर राजस्व प्राप्त हो सकता है| नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम बिल्डर्स न सिर्फ कोठियां तैयार करवा रहे हैं बल्कि नगर निगम को लाखों रुपए का चूना भी लगा रहे हैं| इस संबंध में जब एटीपी लखबीर सिंह को उनके मोबाइल पर फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *