जम्मू-कश्मीर

धूमधाम से संपन्न हुआ 20वां हरेला महोत्सव

Share now

दीपक शर्मा, लोहाघाट 

लधौली में 20वां हरेला महोत्सव का सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। मौके पर दुबचौड़ा लधौली हनुमान मंदिर से विशाल झांकी निकाली गई। झांकी में बड़ी संख्या में दूरदराज से आए लोगों ने प्रतिभाग किया। हनुमान मन्दिर के पुजारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने पूजा अर्चना कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि लधौली हरेला महोत्सव 20 वर्ष में प्रवेश कर चुका है।

सांस्कृतिक टीम भैरव राय एण्ड पार्टी के कलाकारों ने बेटी बचाओ- बेटी पढाओ, समाज मे महिला सुरक्षा सहित अन्य ज्ञानवर्धक नाटको का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि गोविन्द सामन्त रहे।

https://youtu.be/mUg6gkzSh-k

मौके पर अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, महेश भट्ट महा मन्त्री भाजपा, प्रधान सुरेश सिंह ऐड़ी गुरौली, अशोक विष्ट गोली, हरीश मथेला,महेश पंगरिया, हरीश चन्द्र मथेला, सुरेश सिंह, प्रेम सिंह बिष्ट, खुशाल सिंह बोहरा, दीवान सिंह, श्याम सिंह, नारायण सिंह, हरीश चन्द्र मिश्रा, किशोर सिंह बिष्ट, नारायण सिंह, दीपक शर्मा, चतुर सिह , बलवन्त सिंह, राजु अटियाल ,महन्त गिरि, गोपाल सिंह, सतीश शर्मा, जोध सिंह, शिवराज सिंह मौजूद रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *