उत्तराखंड

पुलिस करती रही रात भर गश्त, चोर खंगालते रहे घर

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

विष्णुपुरी कॉलोनी में कल रात्रि पुलिस पूरी रात भर गस्त करती रही. फिर भी चोर प्रेम शर्मा के घर आराम से हाथ साफ करते रहे. पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. जानकारी के मुताबिक, रोडवेज वर्कशाप के पड़ोस में चाय समोसे का होटल चलाने वाले प्रेम शर्मा के किसी रिश्तेदार के यहाँ पीलीभीत उत्तर प्रदेश में शादी थी और उनका परिवार वहां गया था. मौका और समय को देखते हुए चोरों ने घर पर धावा बोला और सारा सामान चेक करके दो नेकलेस सोने, दो मंगल सूत्र, दो चूड़ी सोने की, चार रिंग सोने की कुल मिलाकर तीन लाख का सामान और 25 हजार रुपए ले गये. यह जानकारी उनके रिश्तेदार कर्ण शर्मा ने दी. वहीं खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नही हुई है. वही पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *