देश

हिंदुओं की पार्टी है भाजपा तो हिंदुओं के बच्चों को ही नौकरी दे दे : केजरीवाल

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर एक बार फिर जोरदार हमला बोला है| इस बार केजरीवाल ने भाजपा के हिंदुत्व के एजेंडे पर सीधा प्रहार किया है| उन्होंने भाजपा को हिंदुत्व से खिलवाड़ करने वाली पार्टी करार दिया है| साथ ही भाजपा के हिंदुत्व समर्थक होने पर भी सवाल खड़े किए हैं|

https://youtu.be/mUg6gkzSh-k
केजरीवाल ने एक ट्वीट कर कहा कि भाजपा कहती है कि वह हिंदुओं की पार्टी है| तो कम से कम हमारे हिंदुओं के बच्चों की ही नौकरी लगवा दो? हिंदुओं के बच्चों को ही अच्छी शिक्षा दिलवा दो? किसी के लिए कुछ तो करो|
बता दे कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल का हौसला काफी बुलंद हो गया है| सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया था कि दिल्ली में चुनी हुई सरकार ही सर्वोपरि है LG खुद को सर्वोपरि ना समझें| इसके बाद से केजरीवाल लगातार भाजपा के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए हैं|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *