झारखण्ड

प्रेम प्रसंग में युवक-युवती को चाकू मारा, लोगों ने आरोपी को पीटा

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बेरमो थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर फुसरो निवासी जगदीश पंडित के 21 वर्षीय पुत्री श्वेता कुमारी को फुसरो रानीबाग निवासी राधेश्याम जयसवाल के 25 वर्षीय पुत्र मोनु जयसवाल पर गले में चाकू मारने के आरोप पर स्थानीय लोगों ने जमकर धुलाई कर दी. जिसके बाद मौके पर बेरमो पुलिस पहुंचकर लोगों के चंगुल से बाहर निकाल कर हिरासत में लेकर बेरमो थाना ले आयी है. घटना में युवती के गले में चाकू से हमला से गला में कट गया है. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने इलाज के लिए सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी लाया. जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है.

अस्पताल में भर्ती पीड़ित युवक

घटना से युवती के घर के पास और अस्पताल परिसर में लोगों की भीड जमा हो गयी थी. घटना के संबंध में युवती के पिता जगदीश पंडित ने बताया कि घर पर पुत्री व भगनी थी और घर का ताला बाहर से बंद था. जिसके बाद आरोपी युवक ने आकर पुत्री के गले में चाकू से हमला कर दिया. जिससे वह घायल हो गयी. उन्होंने आरोपी युवक पर घर में चोरी करने के नियत से प्रवेश करने का भी आरोप लगाया है.

युवती की मां इलाज के लिए वेलोर गयी हुई है. युवती पटना से बीएड कर रही है. चर्चा है कि युवक व युवती का लम्बे समय से प्रेस प्रसंग चल रहा था. युवक फुसरो भुतबंगला के समीप हाईड्रोलिक दुकान चलाता है और युवती के पिता रानीबाग के समीप गैरेज दुकान चलाते है.
इधर आरोपी युवक मोनु जयसवाल का कहना है कि युवती द्वारा घर में खाना खाने के लिए बुलाया गया था. जिसके बाद युवती के भाई आ जाने पर युवती ने अपने बचाओं के लिए खुद अपने गले में चाकू मार ली.


बेरमो थाना प्रभारी नोवेल कुजूर ने कहा कि युवती का अभी इलाज चल रहा है. जबतक युवती का ब्यान नहीं आ जाता है. तबतक कुछ कहा नहीं जा सकता है. पुलिस अपने स्तर से भी मामले की छानबीन कर रही है.
मौके पर अभय विश्वकर्मा, संतोष महतो, जसीम रजा, बैभव चौरसिया, कृष्ण कुमार चांडक, अनिल गुप्ता, मदन महतो, दीपक महतो, बैजनाथ महतो, राजेश सिंह, राजेश्वर सिंह, कमलेश महतो, राजीव कुमार, मो हासीम, मिथलेश कुमार, विवेक चौरसिया, राजीव महतो सहित सैकडों लोग अस्पताल परिस्र पहुंचे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *