झारखण्ड

पॉलीथिन उपयोग के रोक पर ईओ ने चलाया अभियान, वसूला जुर्माना

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में पॉलीथिन उपयोग के रोक पर नप के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बुधवार की शाम फुसरो बाजार में छापेमारी अभियान चलाया. जिसमें सब्जी विक्रेता, दुकानदार, फल दुकान, पॉलीथिन उपयोग करने वाले लोगों को पॉलीथिन उपयोग करते पाये जाने पर 9800 रूपया जुर्माना वसूल किया.

जुर्माना वसूली चुनमुन दुकान से 100 रूपया, चिरंजीव अग्रवाल से पांच हजार, संदीप महतो से 100 रूपया, शंकर से 100 रूपया, फुलचंद फल दुकान से 200 रूपया, अकलु फल दुकान से 200, खेतान स्टोर से तीन हजार, लक्ष्मी दुकान से 500 रूपया, दयानंद से 100 रूपया, अनवर हार्डवेयर से 500 रूपया की जुर्माना वसूली की गयी. प्रभारी इओ श्री कुमार ने कहा कि बेरमो फुसरो नप क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए दुकानदारों व लोगों को सहयोग करने की जरूरत है. जो भी पॉलीथिन का उपयोग करते पाये जाते है तो उनपर जुर्माना व कानूनी कार्रवाई की जायेगी. कहा कि पॉलीथिन उपयोग करने से प्रदूषण में प्रभाव पडता है. साथ ही शहर में गंदगी फैलता है. मौके पर सिटी मैनेजर मृत्युंजय कुमार, नप सहायक राजीव रंजन कुमार, शंकर कुमार, बेरमो थाना के एएसआई अजय प्रसाद सहित दलबल शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *