उत्तराखंड

नेपाल सीमा पर इमीग्रेशन चेक पोस्ट पर दो चाइनीज नागरिकों को पकड़ा 

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

आज भारत नेपाल सीमा पर स्थित इमीग्रेशन चैक पोस्ट बनबसा में दो चाइनीज़ नागरिकों को रोका गया. उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हो चुका था और वह अवैध रूप से नेपाल जाने का प्रयास कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें पकड़कर चेन्नई भेज दिया है.

दोनों चाइनीज नागरिकों के नाम -Haibin Cai व Han Hanguang हैं जो नेपाल को जा रहे थे. उनसे इमीग्रेशन चैक पोस्ट के कर्मचारियों द्वारा पूछताछ की गयी तथा उनका विवरण चैक किया गया तो उक्त दोनों चाइनीज नागरिकों के विरूद्ध लुुुक आउट नोटिस (L.O.C) जारी होने की बात सामने आई. इस पर उन्हें नेपाल में प्रवेश नहीं करने दिया गया तथा कस्टम विभाग चेन्नई वापस भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *