उत्तराखंड

डम्पर में मारी टक्कर, युवती हायर सेंटर रेफर

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

आज दोपहर राजाराम चौराहे पर एक युवती को डंपर ने दवा दिया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है ,घटना अनुसार आज दोपहर वार्ड 5 नई बस्ती की निवासी इकरा पुत्री सकील उर्फ कल्लू मिस्त्री की 16 साल की युवती किसी काम से बाजार जा रही थी कि अचानक राजाराम चोराहे पर एक डम्पर संख्या uk 04 c a 9145 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिसे आस पास के लोगों ने गाड़ी के निचे से निकाल कर संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर पहुचाया जहां डॉ मानवेन्द्र ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया वही पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही सुरु कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *