उत्तराखंड

नदी में डूबने से युवक की मौत

Share now

हयात राम आर्य, रीठा साहिब

सोमवार को खेतीखान से रीठा साहिब घूमने आये तीन युवको मे से तपनीपाल निवासी राहुल डिकटिया पुत्र राजेन्द्र कुमार 18 वर्षीय की गुरुद्वारे के समीप झूला पुल के पास नदी में डूबने से मौत हो गई.

गांव वालों का कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ रीठा साहिब दर्शन के लिये आये थे. राहुल नहाने नदी में चला गया नहाते समय वह गहरी जगह पर पहुचने से डूबने लगा तो उसके साथ के दोस्तों की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने उसको नदी से निकाला तब तक उसकी मोत हो गई थी.


रीठा साहिब पुलिस मोके पर पहुंचने के बाद उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *