झारखण्ड

नवविवाहिता ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Share now

बेरमो। रामचंद्र कुमार अंजाना
बेरमो थाना अंतर्गत फुसरो नप क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 स्थिति मधुकनारी बस्ती में शुक्रवार की मध्य रात्रि नवविवाहिता युवती 18 वर्षीय आरती देवी ने साडी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतका मधुकनारी बस्ती निवासी सीसीएल कर्मी फलेंद्र महतो के पुत्र शिवलाल महतो की पत्नी थी। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी पाकर बेरमो थाना प्रभारी नोवेल कुजूर दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचकर मामले की जानकारी लिया।जिसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल चास भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतका ने पति शिवलाल महतो के मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहने और शादी के बाद से अक्सर झगड़ा होने से तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। मृतका के माइका से उनकी माता सावित्री देवी, भाई अशोक महतो, उपमुखिया तुलसी रविदास सहित आसपास के कई लोग पहुंचकर दहाडमार कर रोने लगे।मृतका की माता व भाई ने कहा कि आरती शुक्रवार की शाम पडोस के चचेरी भाभी को फोन कर उसने अपने ससुराल में झगडा होने और माइका जाने से सामान छिनकर रख लेने की बात बतायी थी और आकर ले जाने की बात कही थी। लेकिन रात हो जाने के कारण नहीं आ सकता। उसके सुबह बैदकारों के दामाद धनेश्वर महतो से पता चला की आरती फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


मृतका के पति शिवलाल ने बताया कि शुक्रवार को दोनों के बीच ते—ते मैं—मैं हुई। जिसके बाद वह घर से बाहर चला गया।रात में घर आकर नीचे के कमरा में सो गये और पत्नी आरती उपर के कमरे में सो रही थी। देर रात जब पत्नी के कमरा में गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद खुलवाने का प्रयास किया।

खिडकी से देखा कि आरती फंदे से झुल रही है। इसकी जानकारी अपने परिजनों व आसपास के लोगों को दिया। सुबह में पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया। शिवलाल की दो बहन है और वह एकलौता है। आरती मैट्रिक और शिवलाल इंटर तक की पढाई किए हुए है। साथ ही मृतका की बडी बहन की शादी मधुकनारी बस्ती के कौलेश्वर महतो के साथ हुई है।दोनों आस पडोस में रहते थे.


तीन माह पूर्व हुई थी आरती की शादी
गांधीनगर थाना क्षेत्र के जरीडीह बस्ती स्थित सरैयाटांड निवासी स्व कोमल महतो की पुत्र आरती देवी की फुसरो मधुकनारी बस्ती निवासी फलेंद्र महतो के एक लौते पुत्र शिवलाल महतो के साथ 29 अप्रैल 2018 को बनारसो मंदिर जारंगडीह में पूरे रितिरिवाज के साथ शादी हुई थी। बताया जाता है कि मृतका के पति शिवलाल महतो की पूर्व में चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के अलारगो के सीमरा कुल्ही में शादी सेट हुआ था। जिसके बाद लडकी वालों को पता चला कि लडका का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। जिसके चलते लडकी वालों ने 27 अप्रैल को रिस्ता तोड कर शादी करने से इनकार कर दिया। जिससे शिवलाल के परिजन परेशान होकर व शादी का कार्ड बांट देने के चलते दूसरे जगह शादी के लिए लडकी तलाश किया। जिसपर मृतका की मधुकनारी की रहने वाली बडी बहन व जीजा जी ने आरती की शादी शिवलाल से 28 अप्रैल को बिन दहेज का तय हुआ था। फिर लडका के परिजनों ने आनन-फानन में दूसरे जगह तय तिथि के अनुसार 29 अप्रैल को बनारसो मंदिर जारंगडीह में शादी हुआ।जिसके बाद मृतका पति के दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहने से तनाव रहती थी और झगडा होता रहता था।एक माह पूर्व लडकी माइका चली गयी थी। जिसके बाद शिवलाल व उनकी बहन ने लाया था।वह शिवलाल के साथ नहीं रहना चाहती थी। मृतका पांच बहनों व दो भाईयों में सबसे छोटी थी और उनकी माता पिता के निधन के बाद मजदूरी कर आरती की शादी दी थी।
शिवलाल का लम्बे समय से दिमागी संतुलन खराब
शिवलाल महतो का लगभग सात वर्ष से दिमागी संतुलन खराब है।उसका जिला रांची से करवाया जा रहा है। शिवलाल ने दिमागी संतुलन ठी नहीं रहने के कारण शादी से पूर्व घर के छत से आत्महत्या करने का प्रयास किया था। जिसमें शिवलाल का पैर टूट गया था। बीच—बीच में वह पागलो की तरह बाजार में खुला बदन घुमता रहता था।

ये पहुंचे थे
घटना की जानकारी पाकर स्थानीय वार्ड पार्षद दिनेश कुमार रवि, चपरी पंचायत के मुखिया गौरीशंकर महतो, झामुमो नगर अध्यक्ष मदन कुमार महतो, सचिव दीपक महतो सहित सैकडों लोगों की भीड जुट गयी थी। इस घटना से मधुकनारी बस्ती में मातम छा गया है। मृतका का अंतिम संस्कार दामोदर नदी तट पर किया गया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *