उत्तराखंड

सेंट्रो कार दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी, मां- बेटे की मौत

चंपावत : उत्तर प्रदेश के बरेली नवाबगंज निवासी ममता गिरी पत्‍‌नी आकाश गिरि अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र प्रियांशु के साथ सेंट्रो कार संख्या यूए 04- 3779 से चमदेवल अस्पताल में उपचार के बाद अपने मायके निडिल नेपाल सीमा के पास पंचेश्वर के पास लौट रही थी। सोमवार को मायके लौटते वक्त जाख व निडिल के बीच रास्ते में हुए गड्ढे /पानी के तालाब जो कि मार्ग में बन जाते है को बचाने में कार चालक से अनियंत्रित हो गई। जिससे वह संतुलन बिगड़ने से खाई में गिर गई। घटना से आसपास चीख पुकार मच गई। लोगों ने कार सवारों को बाहर निकालना शुरू किया। तब तक मां बेटे की मौत हो गई थी तथा चालक पवन सामंत 26 पुत्र नारायण गंभीर रूप से घायल था। लोगों ने घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वाहन दुर्घटना की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। दुर्घटना की खबर सुनते ही लोग सीसएचसी में पहुंच गए। निडिल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के लोग मृतक परिवार को ढांढ़स बांधा रहे है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वही पुलिस ने पंचनामा भर शव आवश्यक कार्यवाही के लिए अस्पताल भेजे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *