बिहार

सीडीपीओ कार्यालय में गुस्साए लोगों ने जमकर किया हंगामा

एजाज अंसारी, मधुबनी 

हरलाखी के सीडीपीओ कार्यालय में लोगों ने जमकर हंगामा किया। आंगनबाड़ी बहाली प्रक्रिया में जारी किए गए मेघा सूची के विरोध में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सीडीपीओ के चेम्बर में भी घुसकर जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि मेघा सूची में भारी गड़बड़ी की गई है।

विभिन्न पंचायत के दर्जनों लोगों ने कार्यालय के बाहर हो हंगामा करते हुए कई आरोप लगा रहे थे। लोगों का आरोप है कि देर रात तक सीडीपीओ कार्यालय खुली रही। आक्रोशित रामनंदन खतवे, श्यामसुंदर, मनोज कुमार ठाकुर, सुधीर कुमार यादव , विनोद कुमार झा, जितेंद्र कुमार झा, मोती महतो, भोला पासवान सहित कई लोगों ने हंगामा करते हुए कहा कि देर रात तक मेघा सूची बनाने में गड़बड़ी का खेल चलता रहा। कई अभ्यर्थियों के आवेदन में भी छेड़छाड़ की गई है। जो आवेदक जिस वार्ड से आवेदन किया है उसका अन्य वार्ड के मेघा सूची में नाम प्रकाशित किया गया है। जिस वार्ड में जो पद खाली नहीं है वैसे आवेदकों को मेघा सूची में नाम प्रकाशित किया गया है। इतना ही नहीं जो आवेदक जनप्रतिनिधि, सरकारी कर्मी व अन्य वार्ड के अभ्यर्थी हैं उनका भी मेघा सूची में नाम प्रकाशित किया गया है। इस बावत सीडीपीओ पुष्पा कुमारी ने लगाए गए सारे आरोप को निराधार बताया है।

https://youtu.be/UODwOayyEsk

उन्होंने कहा कि अभी पहली औपबंधिक मेघा सूची ही प्रकाशित की गई है। यह निर्णायक मेघा सूची नहीं है। 7 दिनों तक आपत्ति या शिकायत के मिलने पर मेघा सूची में बदलाव किए जा सकते हैं। हालांकि प्रत्येक वार्ड में आम सभा की बैठक कर सेविका व सहायिका पदों पर बहाली पारदर्शी तरीके से ही की जाएगी। इस बहाली प्रक्रिया में गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *