पंजाब

शहर में गाड़ियों पर हो रहा जादूगर शिव कुमार का प्रचार, सो रहा नगर निगम

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
कंगाली के दौर से गुजर रहा नगर निगम खजाना भरने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा| इसका ताजा उदाहरण आज उस वक्त शहर में देखने को मिला जब शहर भर में खुलेआम जादूगर शिव कुमार का प्रचार वाहनों के जरिए किया जा रहा और नगर निगम को इसकी भनक तक नहीं लगी|


बता दें कि नियमानुसार वाहनों पर पोस्टर बैनर आदि लगाकर प्रचार पूरी तरह से प्रतिबंधित है| अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जुर्माने का भी प्रावधान है| आज शहर में जादूगर शिव कुमार के होने वाले शो को लेकर पोस्टर बैनर आदि वाहनों पर लगाकर प्रचार किया जा रहा है लेकिन नगर निगम के अधिकारियों को इसकी कोई खबर नहीं है| अगर इन वाहनों को जप्त किया जाए तो नगर निगम को इनसे मोटी आमदनी हो सकती है| इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारी इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे| अगर मेयर जगदीश राज राजा के राज में इस तरह से प्रचार प्रसार की खुली छूट नियमों को तोड़ कर दी जाएगी तो फिर सरकारी खजाना कभी भी नहीं भर पाएगा|

नगर निगम की एडवर्टाइजमेंट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अश्विनी भंडारी ने कहा कि पिछले कई दिनों से यह गाड़ियां सरेआम शहर में घूम रही हैं लेकिन नगर निगम के अधिकारियों को नजर नहीं आ रही| यह सारा खेल नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है| निगम अधिकारियों ने अपनी जेबें गर्म कर ली है और नगर निगम के राजस्व को सरेआम चूना लगा रहे हैं| उन्होंने कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए|
इस संबंध में जब विज्ञापन विभाग के सुपरिंटेंडेंट हरजोत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में अभी आया है। इसकी तत्काल जांच कराई जा रही है अगर प्रचार वाहनों में प्रचार के पोस्टर आदि लगाकर प्रचार करता हुआ पाया गया तो उसे जप्त कर जुर्माना वसूला जाएगा|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *