पंजाब

रिलायंस जिओ ने बिना परमिशन लगाये मॉडल टाउन में खंभे, निगम ने उखाड़े

नीरज सिसौदिया, जालंधर
मोबाइल इंडस्ट्री में सबसे सस्ती सुविधाएं देने का दावा करने वाली रिलायंस जियो कंपनी अवैध रूप से खंभे लगाकर जालंधर नगर निगम को करोड़ों रुपए के राजस्व का चूना लगा रही है. कंपनी की ओर से शहर भर में बिना निगम की परमिशन के खंभे लगाये जा रहे हैं. इसकी सूचना मिलते ही तहबाजारी विभाग ने मंगलवार को मॉडल टाउन में अवैध खंभे गिराने की कार्रवाई शुरू की.


तहबाजारी शाखा के सुपरिंटेंडेंट मनदीप सिंह ने बताया कि कंपनी की ओर से शहर भर में अवैध रूप से खंभे लगाये गये हैं. इनके लिये कोई परमिशन विभाग से नहीं ली गई है. आज मॉडल टाउन में इसके खिलाफ कार्रवाई की गई है. आगे भी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *