देश

राजा के राज में सिपाही नाराज, 1 महीने से खराब है एसी

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
नगर निगम की कंगाली की मार अब नगर निगम के कर्मचारियों को गर्मी से बेहाल होकर झेलनी पड़ रही है| राजा के राज में सिपाही नाराज चल रहे हैं| नगर निगम की दूसरी मंजिल पर पिछले लगभग 1 महीने से AC खराब है लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है| एसी में बैठे मेयर जगदीश राज राजा और डिप्टी मेयर हर सिमरनजीत सिंह बंटी को इसकी खबर तक नहीं है| जब मेयर और डिप्टी मेयर अपने दफ्तर को ही नहीं सुधार पा रहे हैं तो शहर का हाल क्या होगा इसका अंदाजा खुद-ब-खुद लगाया जा सकता है|


जानकारी के मुताबिक, पिछले लगभग 1 महीने से नगर निगम की दूसरी मंजिल पर स्थित रूम नंबर 52 से लेकर 57 नंबर कमरे तक के AC खराब चल रहे हैं। कर्मचारियों का बुरा हाल है गर्मी में बेहाल कर्मचारी नगर निगम का काम प्रभावित कर रहे हैं| आधे समय कर्मचारी दूसरे AC वाले कमरों में ठंडक लेते नजर आते हैं| बेखबर राजा को इसकी कोई खबर नहीं और ना ही नगर निगम में होने वाले कार्यों की कोई चिंता है| AC खराब होने से महत्वपूर्ण काम भी प्रभावित हो रहे हैं| कर्मचारियों का कहना है कि इतनी गर्मी में हाल बेहाल हो जाता है कि काम करना मुश्किल हो रहा है| पसीने की बूंदों से कागज गीले हो जाते हैं और उनके फटने का भी डर बढ़ गया है। साथ ही कमरे में उमस होने के चलते वहां बैठना तक मुश्किल हो गया है ऐसे में काम कैसे किया जा सकता है| कर्मचारियों का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने कई बार बीएंडआर के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर अश्विनी चौधरी से शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई| जब ऐसी ने कर्मचारियों की नहीं सुनी तो उन्होंने जॉइंट कमिश्नर गुरविंदर कौर रंधावा से भी गुहार लगाई लेकिन रंधावा के कानों में जूं तक नहीं रेंगी| राजा की राज में नगर निगम के अधिकारी पूरी तरह से बेलगाम हो गए हैं| राजा सिर्फ सत्ता सुख भोगने के अलावा कुछ कर भी करने में अक्षम नजर आ रहे हैं| शहर में तो पहले ही विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं अब नगर निगम कार्यालय कभी बेड़ा गर्क होता जा रहा है| यही हालात रहे तो आगामी लोकसभा चुनाव में जालंधर से कांग्रेस प्रत्याशी का जीतना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाएगा| विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है|
इस संबंध में जब डिप्टी मेयर हर सिमरनजीत सिंह बंटी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में मामला नहीं था| हो सकता है आज AC खराब हो गया हो क्योंकि मैं तो दूसरी मंजिल पर ही बैठता हूं| अगर ऐसा है तो मैं इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से बात करके एसी ठीक करने के निर्देश दूंगा|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *