देश

गोनियाटो में छठे शहीद गणेश महतो डे-नाइट फुटबाॅल टूर्नामेंट का आगाज

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, ऊपरघाट
नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट स्थित गोनियांटो पंचायत के गोसाई टोंगरी फुटबाॅल मैदान में सोमवार को 6ठा दो दिवसीय शहीद गणेश महतो डे-नाइट फुटबाॅल टूर्नामेंट का आगाज किया गया। टुनाॅमेंट का उदघाटन सिल्ली विधायक सीमा महतो, प्रमुख पूनम देवी, जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, मुखिया पिंकी देवी व झामुमो के युवा नेता गंगाराम महतो ने संयूक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उदघाटन मैंच युवा विकास क्लब गोनियांटो बनाम आरडीएस क्लब फुसरो के बीच खेला गया। फुसरो की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते गोनियांटो की टीम को 5-0 से हराया।

टुनाॅमेंट में कुल 72 टीमों ने भाग लिया है। उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सीमा महतो, प्रमुख पूनम देवी व जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो ने कहा कि झारखंड की सबसे लोकप्रिय खेल फुटबाॅल है। ग्रामीणों बहुल इलाकों में फुटबाॅल खेल को त्योहार के जैसा मनाते है। अब तो ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कों के साथ-साथ लकड़ियां भी फुटबाॅल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं है।

इस मौके पर सिल्ली के पूर्व विधायक अमित कुमार महतो, विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चैधरी, मनोज कुमार महतो, जयनदंन महतो, कमरूद्दीन अंसारी, करमचंद सोरेन, युसूफ अंसारी, रामा महतो, कमलेश महतो, सरयू महतो, रामकुमार मरांडी, जितेंद्र महतो, महेंद्र महतो, समीर मुर्मू, फुलचंद सोरेन, बाबुलाल मुर्मू, गुरूप्रसाद महतो, सरयू महतो, सोमर महतो, भोला महतो, महादेव महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *