पंजाब

निगम कमिश्नर लाकड़ा के गिरफ्तारी वारंट जारी, जानिए किस मामले में होगी गिरफ्तारी?

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
नगर निगम जालंधर के कमिश्नर और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दीपक लकड़ा के गिरफ्तारी वारंट अदालत ने जारी कर दिए हैं| यह वारंट अंजना वर्मा नाम की याचिकाकर्ता की याचिका पर जारी किए गए हैं|

क्या-क्या करता था पुलिस वाला लड़की के साथ, देखें वीडियो

बीबी भानी कांपलेक्स में फ्लैट लेने वाले दर्शन सिंह ने बताया कि अंजना वर्मा ने बीबी भानी कांपलेक्स में फ्लैट के लिए आवेदन किया था| ट्रस्ट की ओर से उन्हें फ्लैट तो अलॉट कर दिया गया लेकिन पजेशन नहीं दी गई थी| इसके बाद अंजना वर्मा उपभोक्ता अदालत की शरण में चली गई थी| अंजना की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने यह फैसला सुनाया है कि अंजना को जल्द से जल्द ब्याज समेत फ्लैट का पैसा वापस किया जाए| अगर 23 अक्टूबर तक इरॉटिको ब्याज समेत पैसा वापस नहीं किया जाता है तो इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन और नगर निगम के कमिश्नर दीपर्व लकड़ा एवं सेक्रेट्री लोकल बॉडीज को गिरफ्तार किया जाए एवं ट्रस्ट की संपत्ति बेचकर पैसे का भुगतान किया जाए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *