बिहार

कुल्हाड़ी से सिर फाड़ कर मार डाला

Share now

एजाज अंसारी, हरलाखी

हरलाखी थाना क्षेत्र के बरही गांव मे आपसी सी विवाद मे चचेरे भाई को कूल्हारी से सर फार कर हत्या कर दिया।मृत व्यक्ति की पहचान बरही गांव निवासी 55 वर्षीय विन्दे मुखिया के रुप मे की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शत्रुधन मुखिया उर्फ बंकुर की पत्नी व पुत्री इलाज के लिए दरभंगा गई हुई थी जिसके पड़ोस में बलि प्रदान के लिए रखे एक बकरा को बेच रहा था. जिसकी जानकारी 15 वर्षीय पुत्र राजू कुमार को मिली। राजू इस बात की सूचना देने अपने चाचा विन्दे मुखिया के पास गया। विन्दे बकरा बेचने से मना करने इनके घर पहुंचे।जहां थोड़ी सी अनबन हुई और शत्रुधन मुखिया ने कुल्हाड़ी से शरीर के कई हिस्सों पर वार कर उसे जख्मी कर दिया तथा गांव छोड़कर फरार हो गया।

क्या-क्या करता था पुलिस वाला लड़की के साथ, देखें वीडियो

घटना की सूचना मिलते ही मृतक का पुत्र ग्रामीणों के सहयोग से पीएचसी उमगांव लाया जहां चिकित्सक ने नाजुक स्थिति देखकर डीएमसीच रेफर कर दिया. रास्ते मे ही इनकी मृत्यु हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।उधर, घटना को लेकर गांव मे डर का महौल हुई है मृतक की पत्नी शितली देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। इस बाबत थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *