झारखण्ड

नौवें टिकैत महतो ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित
गोनियाटो पंचायत में 9वा टिकैत महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभांरभ सोमवार को जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो,आजसू प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो, पंसस फूलचंद मरांडी, रामकुमार मरांडी ने संयुक्त रूप से खिलाडियों से परिचय प्राप्त व किक मारकर किया। उदघाटन मैच अंधुवा बनाम संडेबाजार के बीच खेला गया। जिसमे अंधुवा की टीम ने टाइब्रेकर में संडेबाजार की टीम को हराकर टुनॉमेट के दुसरे चक्र में प्रवेश कर गया।
टुनॉमेट का फाइनल 26 सितंबर को खेला जायेगा। फाइनल समारोह में मुख्य अतिथि जुगसलाई विधानसभा के आजसू विधायक रामचन्द्र सहिस, विशिष्टअतिथि तामाङ विधायक विकास सिंह मुंडा, आजसू केन्द्रीय महासचिव डॉ लंबोदर महतो सहित कई अन्य नेता गण उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो पसस फूलचंद मरांडी रामकुमार मरांडी जितेंद्र महतो ,राजेश तुरी अयोध्या महतो ,महेंद्र महतो ,राजेश मुर्मू ,कमलेश महतो,गणपत महतो ,मंटु नायक ,दिनेश महतो ,कपिल तुरी दिलीप मरांडी ,रूपेश रविदास ,फलेंद्र महतो सहित सैकडो़ लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *