हरियाणा

सोहना में नाबालिग से रेप, पीड़िता की तबियत खराब

सोहना, संजय राघव
भौंडसी थाना के गाव धुनेला में एक आठवी की कक्षा की छात्रा को आरोपी की पत्नी द्वारा घर के अंदर बुला कर जबरन रेप करने का मामला भौंडसी थाना पुलिस ने दर्ज किया था लेकिन पुलिस ने इस मामले में अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नही किया है..जो आरोपी पीड़ित परिवार पर जबरन फैसला करने का दबाव बना रहा है..फैसला नही करने पर गोली मारने की धमकी देने का भी पीड़ित परिवार आरोप लगा रहा है l

गौरतलब है..कि कल देर रात भोंडसी के धुनेला गाव में एक 14 साल की छात्रा के साथ उस समय जबरन घर के अंदर बुला कर रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था lजिस समय नाबालिग भैसों को बांधने के लिए घर से बाहर आई थी lजिसे पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला ने अपने घर बुलाया जिसने नाबालिग को घर बुलाने के बाद अपने ही पति से किशोरी के साथ जबरन रेप कराया lपुलिस ने पीड़िता किशोरी के पिता के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ 4 पोस्को एक्ट व 120बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है l
-रेप के बाद से पीड़िता छात्रा की तबियत बिगड़ने लगी .जिसे सोहना के नागरिक हस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गयाl.जिसकी ज्यादा तबियत को खराब देखते हुए फिलहाल इमेरजैंसी वार्ड में रख कर उपचार किया जा रहा है lपीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए ..आरोपी को गिरफ्तार नही किये जाने की बात कही हैl
थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई है गांव में छापेमारी की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *