हरियाणा

लोहिया सभा चुनाव पर लगा स्टे

सोहना, संजय राघव
कस्बे की सामाजिक संस्था श्री लोहिया सभा का चुनाव स्थगित हो गया है| उक्त चुनाव शुक्रवार, 12 अक्टूबर को होना तय था| किन्तु स्टेट रजिस्ट्रार हरियाणा ने चुनाव को टालने के फरमान जारी कर दिए हैं| तथा अगली सुनवाई के लिए 30 अक्टूबर की तारीख निश्चित कर दी है|
विदित है की श्री लोहिया सभा में काफी समय से आपसी विवाद जारी है| उक्त सभा फर्म्स एंड सोसाइटी विभाग से पंजीकृत है| जिसका अलग संविधान है| सभा संविधान के अनुसार कार्य करती है| काफी समय से सभा में दो गुट बने हैं| पूर्व में पारसनाथ बतौर प्रधान सभा का कार्य कर रहे थे किन्तु मार्च में जिला रजिस्ट्रार ने विवाद के चलते एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त कर दिया था| जिससे सभा को काफी आर्थिक नुकसान पहुँच रहा है| हाल ही में जिला रजिस्ट्रार द्वारा दो बार सभा के चुनावों की तारीख तय करके चुनाव कराने की हरी झंडी दी थी किन्तु विरोधी सद्सियों के चलते चुनावों को टाल दिया गया था| उक्त मामले में अनिल जैन ने स्टेट रजिस्ट्रार की अदालत में याचिका दायर करके चुनावों को स्थगित करने को कहा था| जिस पर सुनवाई करते हुए स्टेट रजिस्ट्रार ने चुनावों को स्थगित कर डाला है तथा अगली सुनवाई के लिए 30 अक्टूबर की तारीख निश्चित कर दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *