पंजाब

इंडिया टाइम 24 के संवाददाता सुशील तिवारी व पार्षद जगदीश समराय ने किया लंगर का शुभारंभ

सुशील तिवारी, जालंधर 

जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के बाबा काहन दास नगर में दीपक कुमार व उनके परिवार की तरफ से नवरात्रि के इस विशाल अवसर पर एक विशाल लंगर लगाया गया । इस लंगर का शुभ आरंभ इंडिया टाइम 24 के संवाददाता सुशील तिवारी एवं वार्ड 78 के पार्षद जगदीश समराय ने किया।

इस मौके पर सुशील तिवारी व समराय ने कहा कि हमारे समाज में दीपक जैसे मां भक्तों की आज सख्त जरूरत है जो समाज को जोड़ने के लिए धार्मिक व सामाजिक कार्य में हमेशा आगे रहते हैं. इस मौके पर पार्षद जगदीश समराय ने कहा कि उनके वार्ड में इसी प्रकार से धार्मिक कार्यक्रम चलता रहेगा और लोगों को जोड़ने के लिए वह हर धार्मिक कार्यक्रम अपने वार्ड में करते रहेंगे ताकि नौजवानों को नशे से दूर किया जा सके यही उनका प्रयास रहेगा । इस मौके पर दीपक कुमार ,धर्मपाल, ममता, इशिका, दीपांशु, मोनिका, रोहित, विकी आदि लोग मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *