झारखण्ड

सरकार बनी तो किसानों को बिजली मुफ्त : जगरनाथ

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने आज सहरिया गांंव में 100 केवी के नये ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही सहरिया गांव रोशनी से जगमगा उठा। ग्रामीणों में खुशी का ठिकाना नही था। इसके लिए ग्रामीणों ने विधायक को साधुवाद दिया। विधायक श्री महतो ने कहा कि जल्द ही किसानों को सिचांई के लिए चेकडेम, कुआंं एवं तालाब आदि बनाकर रोजगार से जोड़ने का काम करेंगे। अगर 2019 में हमारी सरकार बनी, तो किसानों को मुफ्त बिजली भी देंगे।
इस मौके पर झामुमो किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश्वर महतो, हाजी जमेदार खान, पंसस महबूब, लखन महतो, आलम,मुन्ना खान, करीम खान,मनोवर खान,माखन साव, मो.सहाबुद्दीन सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *