झारखण्ड

ऊपरघाट : 7 अपराधियों को डकैती की योजना बनाते पुलिस ने दबोचा

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
पेंक-नारायणपुर पुलिस ने पिलपिलो मोड़ से रविवार की रात सात अपराधियों को डकैती के योजना बनाते समय गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक बेेलोरो सहित देशी कट्टा भी जब्त किया है। बेरमो इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने बताया कि रविवार की रात में छापेमारी अभियान चलाकर सात अपराधियों को डकैती का योजना बनाते पिलपिलो मोड़ के पास गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार में योगेन्द्र गंझु हरलाडीह निवासी, गौतम तुरी, मुकेश महतो दोनो जुरामना, छोटु भुंइया, संतोष श्रीवास्तव चन्द्रपुरा, राजेंद्र महतो घटयारी, पिंकू सिंह झरनाडीह चंद्रपुरा के रहने वाले है। पुलिस ने एक बिना निबंधित बोलेरो गाड़ी, गोली लोड एक देशी कट्टा, एक चाकु, सहित 6 मोबाइल जब्त किया है। गिरफतार मुकेश महतो व राजेंद्र महतो डुमरी विधायक जगरनाथ महतो के अनुज गणेश महतो हत्याकांड में शामिल थे। छापेमारी में बेरमो इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत, पेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी संदीप कुजुर, एएसआई निर्मल कुमार, उमेश कुमार, डीएन मुर्मू सहित जैप के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *