झारखण्ड

आजसू के कद्दावर नेता दामोदर महतो का निधन, रांची में ली अंतिम सांस 

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
आजसू के केंद्रीय महासचिव सह डुमरी विस प्रभारी दामोदर महतो का आज निधन हो गयाा। बुधवार की रात गंभीर हालत में उन्हें धनबाद के जलान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां गहन चिकित्सा सुविधा दी जा रही थी, बेहतर ईलाज के लिए गुरूवार को रांची रेफर कर दिया। यहां मेदांंता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लम्बे समय से किडनी रोग से ग्रस्त थे। गुरूवार को इसकी सूचना मिलने के बाद डुमरी विधायक जगरनाथ महतो, जिस सदस्य सह मुख्यालय सचिव टिकैत कुमार महतो, केंद्रीय सचिव संतोष कुमार महतो, मिसरीलाल महतो, आजसू गिरीडीह जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव, केंद्रीय सचिव बैजनाथ महतो, जिप सदस्य अनुप पांडेय, छकन महतो, काशी महतो, लालमोहन तुरी, जगरनाथ महतो, जितेंद्र महतो सहित कई चाहने वाले धनबाद अस्पताल में उनसे मिले थे।
दामोदर महतो आजसू के कद्दावर नेता है। वे डुमरी विस से दो बार चुनाव लड़े। एक बार जदयू से ओर दूसरी बार आजसू से चुनाव लडे़। दोनों बार वे दूसरे स्थान पर रहे। उनका पैतृक आवास डुमरी में है।

https://youtu.be/Q1GjS-oSAeM

आजसू पाटी गिरिडीह प्रभारी दामोदर महतो की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें जालान हॉस्पिटल धनबाद में भर्ती कराया गया था।बाघमारा विधायक ढुलू महतो के पहुंचने के  उपरांत उससे पहले तुरंत रांची रेफर किया गया। मौके पर कमलेश महतो बेरमो,महादेव महतो, रिंकु महतो,सुनील महतो, आशीष, बिटटू,कैलाश, बलराम सिंह,तथा टाईगर फोर्स के सैकडों लोग मौजूद थे।।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *