झारखण्ड

महिलाओं ने आवासों की मरम्मत को लेकर परियोजना कार्यालय किया घेराव, रैली निकालकर किया प्रदर्शन

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
कथारा प्रक्षेत्र के सीसीएल गोबिंदपुर परियोजना में कार्यरत सीसीएल मजदूरों की पत्नियों ने जर्जर आवासों की मरम्मत की मांग को लेकर शनिवार को एक रैली निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद परियोजना कार्यालय का घेराव किया।घेराव के दौरान महिलाऐं काफी आक्रोशित दिखी। प्रबंधन होश में आव..होश में आव के नारे लगा रही थी। इस दौरान संबोधित करते हुए महिलाओं ने कहा कि कथारा प्रक्षेत्र के गोबिंदपुर, फेज दो, सर्वांग, करारा, जारंगडीह व वाशरी में हमारें पतिदेव काम करते हैं। गोबिंदपुर के आवासों में ए, भी ओर मांइस क्लाटरों का हालत अत्यंत ही दयनीय है। पिछलें तीन चार सालों से कायाकल्प योजना शुरू हुई है। लेकिन किसी भी आवास का मरम्मत नहीं हो रहा है। आवासों के छत से पानी टपकता रहता है। आवासों की सीढि़या, बालकनी वह छज्जे गिर रहें हैं। संयोग है कि अभी तक कोई दुर्घटना नहीं घटी है। वर्षों से कॉलोनियों का सफाई नहीं हुआ है।

कॉलोनियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। खिड़की-दरवाजे टूट हुए हैं। बरसात में तो ओर भी दर्दनाक स्थिति बनी हुई है। हमारें पतिदेव कंपनी के काम पर निकल जाते हैं। लेकिन हम महिलाओं को घर में ज्यादा तकलीफों का सामना करना पड़ता है। विरोध-प्रदर्शन में मुख्यत रूप से कौशिल्या देवी, जीरा देवी, शकुंलता देवी, देवंती देवी, जमीनी देवी, रीता देवी, सरस्वती देवी, आरती देवी, नुनीबाला देवी, पुष्पा देवी, कपुर देवी, मंजू देवी, पार्वती देवी के अलावे यूसीडब्लूयू के महामत्री लखनलाल महतो, रामेश्वर साव, बीएन महतो, गुलाब चंद्रा महतो, परन महतो, संतोष महतो, गणेश महतो, पूरेंदू महतो सहित सैकड़ों महिलाऐं शामिल थी। अंत में महिलाओं ने एक मांग पत्र कार्मिक प्रबंधन को सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *