पंजाब

फिर एक्शन में आये जय इंदर सिंह, चार अवैध कालोनियां गिराईं

Share now

नीरज सिसौदिया , जालंधर
जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी के एस्टेट अफसर जय इंदर सिंह ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है| पिछले काफी समय से नई पॉलिसी का इंतजार कर रहे जय इंदर सिंह अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे लेकिन पॉलिसी जारी होने के बाद उन्होंने एक बार फिर पुराने तेवर दिखा दिए हैं| इसी के तहत आज जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों ने बुलंदपुर और किशनगढ़ में बनाई गई चार अवैध कॉलोनियां गिरा दी| यह जानकारी जय इंदर सिंह ने दी है|


उन्होंने बताया कि मीडिया रिपोर्ट के के बाद इन कॉलोनियों की जांच की गई जिसमें यह पाया गया कि यह सभी कॉलोनियों अवैध रूप से नियमों को ताक पर रखकर बनाई गई हैं| अतः इन कॉलोनियों को रेगुलर नहीं किया जा सकता है|

जय इंदर सिंह, ईओ, जेडीए

 

इसलिए इन सभी कॉलोनियों को गिराने के आदेश जारी किए गए जिसके बाद आज बुलंद पुर की टीम और करतारपुर रोड पर स्थित किशनगढ़ के गांव बिहारा में एक अवैध कॉलोनी पर डिच चलाई गई|

जय इंदर सिंह ने कहा कि मार्च 2018 के बाद कोई भी अवैध कॉलोनी बर्दाश्त नहीं की जाएगी| अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा| उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वह अवैध कॉलोनियों में प्लॉट आदि ना खरीदे नहीं तो उन्हें भी नुकसान उठाना पड़ेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *