पंजाब

राम मंदिर के लिए सड़क पर उतरीं महिलायें, महालक्ष्मी मंदिर से निकाली विशाल साध्य फेरी

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर

प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर अयोध्या मे बने उसके लिए 9 दिसंबर को श्री देवी तालाब मन्दिर मे हो रहे धर्म सम्मेलन का निमंत्रण देने के लिए आज श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड के अध्यक्ष दर्शन लाल शर्मा व इस्त्री सत्संग सभा व भाजपा मंडल 8 महिला मोर्चा प्रधान सुनीता भारद्वाज की अध्यक्षता मे सैंकड़ो महिलायों ने एकत्रित होकर विशाल साध्य फेरी निकली जो श्री महालक्ष्मी मंदिर से चल आदर्श नगर, बाग बारिया,चरणजीत पूरा से होकर नौहरिया मन्दिर गुड़ मंडी जाकर समाप्त हुई।

इस साध्य फेरी का शुभारंभ ज़िला भाजपा प्रधान रमन पब्बी,गौतम कुकरेजा,दर्शनलाल शर्मा,भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की उप-प्रधान सुमन सहगल,जिला प्रधान सुखराज कौर,महामंत्री सीमा साहनी,पंजाब युवा भाजपा प्रधान सन्नी शर्मा,मंडल भाजपा प्रधान राजेश जैन,मनोरंजन कालिया,अशोक सरीन हिक्की, मीनू शर्मा,सुनीता भारद्वाज ने ज्योति प्रज्वालित करके किया।इस अवसर पर पूर्व सीपीएस विधायक के.डी भंडारी,मंडल युवा भाजपा प्रधान मयंक व्यास,गुलशन व्यास,राजीव वालिया,ललित बब्बू,मीडिया इंचार्ज बाबू अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर सुनीता भारद्वाज ने कहा जिन लोगो ने कहा जिन लोगो को लगता है कि मंदिर निर्माण मामला जरूरी नही है उन लोगो को प्रभु श्री राम के भगतो की शक्ति का ज्ञान नही है इसलिए वो लोग राम भगतो के सवर का इम्तिहान न ले।इसलिए जल्द से जल्द भव्य राम मंदिर का निर्माण अयोध्या मे शुरू करवाये।सुनीता भारद्वाज ने बताया आंतकवादियो के लिए रात 2 बजे खुलने वाले सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे 100 करोड़ो हिन्दुओ की आस्था को धयान में रख राम मंदिर निर्माण का रास्ता भी जल्द खोले यह कहकर हिन्दुओ की भावनाओ को ठेस ना पहुंचाए की मन्दिर निर्माण मामला जरूरी नही है।श्री महालक्ष्मी मंदिर के प्रधान दर्शन लाल शर्मा ने सभी इस अवसर पर रंजना धवन,कमलेश विभरा, मीना प्रभाकर,निर्मल मल्होत्रा,नीलम शर्मा,वनिता रामपाल,अंजू कपूर,आशा जुनेजा,मंजू शर्मा,राधा,सम्पति देवी,हेमंत शर्मा,एस.के रामपाल,रजिंदर भारद्वाज,संजीव शर्मा,अरविंद देव,सुरेश बोधा, डॉ करुणा सागर,राहुल बाहरी,डॉ राज कुमार शर्मा,मंजू शर्मा,गौरव राय,राज कुमार कपूर,मंगल पहलवान,दीपू पहलवान,हैप्पी शर्मा,सुरजीत सिंह,ओंकारजोत सिंह,तजिंदर वालिया आदि भारी संख्या मे लोग हाज़िर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *