पंजाब

तलाकशुदा इंस्पेक्टर और उसकी तलाकशुदा बहन की छोटे भाई ने कर दी हत्या, जानिए क्यों?

Share now

अमृतसर| पंजाब पुलिस के एक तलाकशुदा इंस्पेक्टर और उसकी तलाकशुदा बहन की शनिवार देर रात बेरहमी से हत्या कर दी गई| हत्या का आरोप मृतकों के छोटे भाई पर ही लगा है|


जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर तैनात चंदन का कुछ समय पहले अपनी पत्नी से तलाक हो गया था| वही उसकी बहन बिंदु का भी अपनी पत्नी से तलाक हो गया था| दोनों अमृतसर की मजीठा रोड स्थित करण विहार में रहते थे| उन का छोटा भाई भी उनके साथ ही रहता था| हाल ही में छोटे भाई दीपक का रिश्ता एक युवती के साथ तय हुआ था लेकिन चंदन और बिंदु को यह रिश्ता पसंद नहीं था और वह लगातार इसका विरोध कर रहे थे| इससे दीपक काफी खफा था और उसने शनिवार रात अपने भाई चंदन और बहन बिंदु की बेरहमी से हत्या कर डाली| फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और वह मामले की जांच कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *