पंजाब

भारत को विश्व गुरु बनना देखना चाहते हैं तो भाजपा को मजबूत करना होगा: अनु शर्मा

जालन्धर: आज जालन्धर के अमन नगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के जिला अध्यक्ष संजय पराशर की अद्यक्षता में उनके निवास स्थान पर अनु शर्मा का जिला सचिव बनने पर जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर संजय पराशर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष और शयमा प्रसाद मुखर्जी के सपनो का भारत अगर कोई बना सकता है तो वो देश का मुखिया नरिंदर मोदी ही है।उन्होंने कहा अनु शर्मा को जिला सचिव बनाने पर वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मालिक,महामंत्री राकेश राठौर,और जिला अध्यक्ष रमन पब्बी का धन्यवाद करते है।इस अवसर पर अनु शर्मा ने कहा की केंद्र सरकार ने स्विस बैंक में जमा काला घन वापिस लाना का निर्णय एक ऐतिहासिक फैंसला है ।इस से भारत की अर्थव्यवस्था में काफी सुधार आएगा।उन्होंने कहा अगर लोग भारत को विश्व गुरु बनना देखना चाहते है तो उन्हें भाजपा को मजबूत करना होगा।क्योंकि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसकी करनी और कथनी में कोई अंतर नही।
इस अवसर पर भाजपा एस मोर्चा के महामंत्री अजमेर सिंह बादल ने उन्होंने उत्तरी विधानसभा का सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाने पर कहा की सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा में भारी उत्साह है।उन्होंने कहा भाजपा ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है वह उस पर खड़ा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।और आने वाले दिनों में भारी मात्रा में नए सदस्यों के साथ उतरी विधानसभा में जनसभा का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर किशनलाल शर्मा,अजमेर सिंह बादल,रंजना,सरिता सैनी,निधि,सुनीता शर्मा,बलविंदर कौर,रविंदर कौर,जसविंदर कौर,रंजू,रुचि,नरेश शर्मा,हरमेश कुमार,सोबती ऋषि,हरजीत,करमजीत सिंह,राघव शर्मा आदि मौजूद रहे।

कैप्चर:अनु शर्मा को समानित करते रंजना देवी,सरिता सैनी,संजय पराशर, नरेश शर्मा अन्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *